
नैनीताल(आरएनएस)। गरमपानी-भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम तीन बजे हल्द्वानी से सोमेश्वर की तरफ जा रही एक वैगनआर कार हादसाग्रस्त हो गई। सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पैराफिट से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के तीन लोग बाल-बाल बचे। गनीमत रही वाहन खाई में नहीं गिरा। आसपास के लोगों की मदद से दंपति और उनके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहन से सोमेश्वर को भेजा गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन को नुकसान पहुंचा है।

