Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अंग्रेजी शराब की दुकान से सवा लाख की शराब व 40 हजार नकदी चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

अंग्रेजी शराब की दुकान से सवा लाख की शराब व 40 हजार नकदी चोरी

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने नकदी और सवा लाख रुपये की शराब चुरा ली। इतना ही नहीं चोर दो सैल्समेनों के मोबाइल भी ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरी रोड पर जसपुर खुर्द में गैस गौदाम के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। वैशाली कॉलोनी निवासी मंजीत अरोरा व सुरेश कुमार दुकान के अनुज्ञापी है। दुकान के पिछले हिस्से में कैंटीन है। शराब की दुकान और कैंटीन के बीच टीन लगी है। 18 मई की रात 1.37 बजे दो लोग करीब दो फिट टीन काटकर दुकान में घुसे। मुंह पर कपड़ा लपेटे दोनों चोर ने करीब सवा लाख रुपये की विभिन्न ब्रांडों की शराब, लगभग 40 हजार नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में रखे दो सैल्समेन के मोबाइल ले गए। ठेके पर कार्यरत कर्मचारी ने रविवार सुबह दुकान खोली तो चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस ने फुटेज में दिख रहे चोरों के हुलिये के आधार पर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारायणबगड़ के कौब गांव में गुलदार का आतंक
Next: मलबा आने से दो घंटे बंद रहा अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.