Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग का बना रिकॉर्ड
  • उत्तराखंड

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग का बना रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

वाशिंगटन,09 नवंबर। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतों की गिनती अब भी जारी है, लेकिन अभी तक हुई मतगणना में सर्वाधिक मतदान का नया रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है। अमेरिका में रविवार तक हुई मतगणना में मताधिकार प्राप्त 62 प्रतिशत लोगों के मतदान करने की पुष्टि हो गई थी, जो 2008 में हुए मतदान से 0.4 प्रतिशत अधिक है, जब अमेरिका ने बराक ओबामा के रूप में देश के पहले अश्वेत व्यक्ति को राष्ट्रपति चुना था। अभी तक 14.8 करोड़ मतों की गिनती हो चुकी है। इनमें से राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को 7.5 करोड़ मत मिले हैं, जो कि अभी तक के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले सर्वाधिक मत हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को सात करोड़ वोट मिले हैं। इस आंकड़ों के निश्चित तौर पर बढऩे की संभावना है, क्योंकि अधिकारी अब भी मतों की गिनती कर रहे हैं। हालांकि चुनाव विशेषज्ञों और पक्षकारों ने अभी से इतने बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी के पीछे की ताकतों पर बहस करनी शुरू कर दी है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल : 10 नवम्बर, 2020
Next: भूख को कभी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.