Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अमेरिका में रह रहे काशीपुर निवासी युवक पर धोखाधड़ी का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

अमेरिका में रह रहे काशीपुर निवासी युवक पर धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। गाजियाबाद की युवती ने अमेरिका में रह रहे काशीपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ है।
गाजियाबाद के कौशांबी निवासी युवती ने गाजियाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाले भारतीय युवक से हुई। जिसने शुरू में अपना नाम विशाल तिवारी निवासी हल्द्वानी बताया । उसने शादी का झांसा देकर मिलने के लिये बोला। मार्च 2022 में वह इंडिया आया और उससे चार बार मिला और उसने कोई सही सूचना नही दी। उसने घर आकर परिवार वालों से रिश्ते की बात की और किसी अन्य जगह रिश्ता होने पर वह भी तुड़वा दिया। कुछ ही दिन बाद वह वापस यूएस चला गया और जून 2022 में आने की बात कही। शादी के लिये सभी तैयारियां भी कर दी गई। यूएस जाते ही उसने धीरे-धीरे बात करना बंद कर दिया और बोला कि शादी के लिये उसका परिवार नहीं मान रहा है। सब जगह से उसे ब्लॉक कर दिया। वह एक महीने से युवक को हल्द्वानी में ढूंढ रही है। बाद में पता चला कि उसका वास्तविक नाम काशीपुर के आवास विकास निवासी विशाल त्यागी है और वह शादीशुदा तथा उसका एक बच्चा भी है। मामले में गाजियाबाद में आरोपी युवक के खिलाफ 419, 420, 495 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 जून
Next: खाई में गिरा डंपर, चालक गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.