Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अमेरिका में बर्फीले तूफान से त्राहिमाम, 34 से अधिक लोगों की मौत, ब्लैकआउट
  • अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में बर्फीले तूफान से त्राहिमाम, 34 से अधिक लोगों की मौत, ब्लैकआउट

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

न्यूयार्क। पूर्वी अमेरिका के ज्यादातर इलाकों में बम साइक्लोन का कहर क्रिसमस के दिन भी जारी रहा। भीषण सर्दी के इस तूफान से हुई भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से लाखों अमेरिकियों के लिए क्रिसमस का दिन भी खतरों और मुसीबतों से भरा रहा।
बता दें कि अमेरिका में बर्फीले तूफान के कहर की चपेट में आने से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकतर राज्यों में खतरनाक तरीके से बर्फबारी हो रही है। तूफान की रफ्तार इस कदर है कि 20 लाख लोगों के घर की बिजली गुल हो गई है। इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -6एष्ट तक पहुंच गया है।
न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं।
पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में एक करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है।
वहीं न्यू इंग्लैंड के छह राज्यों में 273,000 से अधिक लोग बिना बिजली के रहे। उत्तरी कैरोलिना में, 169,000 ग्राहक शनिवार दोपहर तक बिजली के बिना थे। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैआउट कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता के व्यापारियों ने लगाया कैंट बोर्ड पर उत्पीड़न का आरोप
Next: लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट पर की अपलोड

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.