Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किए सर्वाधिक कार्य: सीएम धामी
  • अल्मोड़ा

पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किए सर्वाधिक कार्य: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा जनपद में द्वाराहाट पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने द्वाराहाट पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज द्वाराहाट में रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए। आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में शुक्रवार को सीएम धामी गोचर कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूल मालाओं से तथा पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ। पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए। सीएम धामी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। द्वाराहाट के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला भट्ट, भूतपूर्व द्वाराहाट विधानसभा विधायक महेश नेगी, विधानसभा सयोजक अनिल शाही, प्रदेश सह सयोजक धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ठ कैलाश भट्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी, युवाओं की जिम्मेदारी: कोश्यारी
Next: अमीचंद सोनकर की कांग्रेस में फिर वापसी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.