Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अलवर जिले में कबड्डी मैच के दौरान झगड़ा, करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

अलवर जिले में कबड्डी मैच के दौरान झगड़ा, करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

अलवर (आरएनएस)। राजस्थान में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान अलवर जिले में रामगढ़ उपखंड के बगड़ राजपूत गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में झगड़ा हो गया, जिसमें करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल खिलाडिय़ों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली।

बगड़ तिराया पर नंगली बंजीरका और खालसा नगर टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का मैच चल रहा था। नंगला बंजीरका की टीम के खिलाडिय़ों को रेफरी के आउट नहीं देने को लेकर खालसा नगर की टीम ने विरोध किया तो झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान करीब एक दर्जन खिलाडिय़ों को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसकी सूचना मिलने के बाद घायल खिलाडिय़ों के समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए वहां फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।
रामगढ़ के तहसीलदार धीरेंद्र कर्दम ने बताया कि नंगला बंजीरका और खालसा नगर टीम में झगड़ा होने के समाचार मिले थे। मौके पर पहुंचकर खालसा नगर टीम के घायल खिलाडिय़ों को अलवर रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आगे से विशेष ध्यान रखा जाएगा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने उद्योग नगर थाना पुलिस को भी निर्देशित किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण यादव ने बताया कि खेल हारने पर नंगला बनजिका की टीम ने खालसा नगर की टीम पर हमला किया और यह मैच पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा था लेकिन पक्षपात होने पर जब इसका विरोध होने लगा तो नंगला बंजीरका गांव के टीम व उनके समर्थकों ने खालसा नगर की टीम पर हमला बोल दिया इसमें करीब एक दर्जन खिलाडिय़ों के चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी और तहसीलदार होते हैं लेकिन दोनों ही अधिकारी वहां नदारद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगी उन्हें मिले उपहारों की नीलामी
Next: गया में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला, दो की मौत, चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.