Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा विधानसभा की सड़कों की हालत सुधारने को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने समर्थकों सहित दिया धरना
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा की सड़कों की हालत सुधारने को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने समर्थकों सहित दिया धरना

RNS INDIA NEWS 01/05/2023
rns alm 02 (1)

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण एवं सड़क की दीवारों में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग के साथ ही विधानसभा की अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के कार्यालय में धरना दिया तथा प्रदेश सरकार एवम विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुए इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में श्री कर्नाटक ने कहा कि विभाग की उदासीनता/लापरवाही के कारण अल्मोड़ा शहर की आन्तरिक सड़कों जिनमें लोअर माल रोड से गैस गोदाम-माल रोड सम्पर्क मार्ग, रानीधारा मार्ग, एन.टी.डी.से बीरशिवा मार्ग, खत्याडी से मेडिकल कालेज, गरगूढ से स्यालीधार, चौसली-कोसी, बाडेछीना-शेराघाट, गैराड से कलौन (धौलछीना), बेतालेश्वर-स्यालीधार, लोधिया- चौमू-कपिलेश्वर, खूंट-ज्योली-बसर तथा हरड़ा-शितलाखेत आदि सड़कें बदहाल स्थिति में हैं और सुधारीकरण/मरम्मत/डामरीकरण की राह देख रही हैं तथा कुछ नये मार्ग भूमि का मुआवजा आदि के वितरित न होने से अभी तक रूकी हुई हैं। श्री कर्नाटक ने बताया कि पूर्व में ही लोक निर्माण विभाग/सरकार को कई ज्ञापन भेजे गए और एक माह का समय उक्त कार्यों के निस्तारण हेतु दिया गया तथा चेतावनी दी गयी थी कि यदि उक्त कार्य सम्पादित नहीं होते हैं तो उन्हें 01 मई 2023 को धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करना पडेगा। किन्तु सरकार/विभाग के कानों में जूं भी नहीं रैंगी। जिस कारण उन्हें विवश होकर आज स्थानीय नागरिकों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे उपरोक्त सडकों की मरम्मत/सुधारीकरण/डामरीकरण तथा नये मार्गों का मुआवजा वितरण कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिये सरकार तथा विभाग को चार माह का समय पुनः दे रहे हैं। यदि इसके बाद भी सड़कों की स्थिति यथावत् बनी रहती है तो जनता के रोष को देखते हुये उन्हें नागरिकों के साथ 01 सितम्बर से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन (भूख हडताल) पर बैठने को बाध्य होना पडेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व लोक निर्माण विभाग की होगी। यहाँ धरना देने वालों में दीपक पोखरिया, दीपांशु पाण्डे, गौरव काण्डपाल, गोपाल तिवारी, उमेश रैक्वाल, रमेश चंद्र जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, भावना काण्डपाल, कंचन शैली, शोभा जोशी, हिमांशी अधिकारी, सीता रावत, गीता तिवारी सहित स्थानीय नागरिक, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना पुलिस ने टैक्सी से 03 पेटी अवैध शराब की बरामद, चालक को किया गिरफ्तार; तस्कर की तलाश जारी
Next: छत्रधारी चालदा महाराज 40 साल बाद पहुंचे खत पशगांव दसऊ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.