Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 61वीं शाखा खैरना का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 61वीं शाखा खैरना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त 61वीं शाखा का शुभारंभ खैरना (गरमपानी), जनपद नैनीताल में आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन तहसीलदार नेहा टम्टा ने किया। समारोह में बोलते हुए नेहा टम्टा ने बैंक की कार्यप्रणाली और निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक न केवल आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बैंक द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे वर्तमान समय की बड़ी जरूरत बताया। उद्घाटन के मौके पर महाप्रबंधक भूपाल सिंह मेहता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक की चार और नई शाखाएं उत्तराखंड में शुरू होने जा रही हैं, जिससे शाखाओं की कुल संख्या 65 हो जाएगी। इससे राज्य के और अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में बैंक के 57,411 से अधिक अंशधारक और लगभग 4,13,784 खाताधारक हैं। बैंक का कुल कार्यव्यवसाय ₹5737 करोड़ से अधिक है, जिसमें ₹2064 करोड़ का ऋण व्यवसाय शामिल है। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से अधिक ऋण वितरित किया गया है। बैंक द्वारा अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश दिया जा रहा है और अब तक 700 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक ने ₹11.50 करोड़ अग्रिम कर के रूप में राजकोष में जमा कर राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दिया है। बैंक संचालकों विनय कुमार टण्डन और सदी राम आर्या ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से बैंक की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उद्घाटन के पहले ही दिन शाखा में 150 से अधिक नए खाते खोले गए और ₹1 करोड़ से अधिक की राशि जमा की गई। इस अवसर पर बैंक के संचालकगण, प्रतिनिधिगण, शाखा प्रमुख गौरव आहूजा सहित बैंक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 मई
Next: नारद जयंती पर पत्रकारिता के आदर्शों को किया गया नमन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.