Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि मोहन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री (17 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो चुकी है। जिस पर तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी मोहन कुमार के विरुद्ध धारा-376 भादवि व 5जे (ii)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से बुधवार को ही एफआईआर दर्ज होने के लगभग 03 घंटे में अभियुक्त मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहन कुमार (29 वर्ष) पुत्र ख्याली राम ग्राम पलना, पोस्ट ढौरा, लमगड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में महिला एसआई रिंकी सिंह व कांस्टैबल मनोज कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद अल्मोड़ा के डॉक्टर मनीष पन्त बने अध्यक्ष, डॉक्टर मपवाल बने सचिव
Next: बुद्ध पार्क से उत्थान मंच तक निकलेगी स्वाभिमान रैली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.