Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 5.29 लाख की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 5.29 लाख की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता पुलिस के हाथ लगी है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले भर में चल रही सघन चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई के अंतर्गत बुधवार शाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों, एएनटीएफ और एसओजी टीम को तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय तथा एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। बुधवार शाम लोधिया के पास बुर्खाल स्वीट्स से पहले स्थित बैण्ड पर चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा की ओर से आ रहे एक युवक फैजल अहमद को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 17.63 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख 28 हजार 900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने फैजल अहमद, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना बाजार, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह यह स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे यह मादक पदार्थ कहां से मिला और वह इसे कहां सप्लाई करने वाला था। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल सुन्दर लाल, एसओजी के कांस्टेबल इरशाद उल्ला, राजेश भट्ट और राकेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Next: चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, शोरूम का डेंटर ही निकला चोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.