Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 1.20 लाख की चरस पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 1.20 लाख की चरस पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस टीम 1.181 किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गंगानगर कालेज के पास अभियुक्त राकेश तिवारी के कब्जे से 1.181 किलोग्राम चरस बरामद की। चरस पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त ने बताया कि उसने यह चरस अपने गाँव में ही बनाई, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए हल्द्वानी की तरफ ले जा रहा था। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। अभियुक्त राकेश तिवारी (37 वर्ष) पुत्र महेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम जलना पो. पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल का रहने वाला है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त के बारे में अब तक की जानकारी से थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल में चरस तस्करी के सम्बन्ध में एनडीपीएस के मामले में एफआईआर होना पाया गया है, अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद चरस की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है। यहाँ लमगड़ा पुलिस टीम से थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, देवराज सिंह, दिनेश कार्की, कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र ने शिक्षिका के खिलाफ रची ब्लैकमेलिंग की झूठी कहानी
Next: इलेक्टोरल बॉन्ड के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.