Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में विलुप्त होते नौलों के संरक्षण की अनूठी पहल, पार्षदों ने उठाई जिम्मेदारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विलुप्त होते नौलों के संरक्षण की अनूठी पहल, पार्षदों ने उठाई जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   एक समय में शुद्ध पेयजल के मुख्य स्रोत रहे अल्मोड़ा नगर के पारंपरिक नौले अब विलुप्ति के कगार पर हैं। नगर में कभी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे ये जलस्रोत अब गिनती के ही बचे हैं। इन्हें बचाने और भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की जिम्मेदारी अब नगर के जागरूक जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाई है। पार्षद अमित साह ‘मोनू’ की अगुवाई में एक माह पूर्व शुरू हुई इस पहल के तहत हर सप्ताह एक नौले की सफाई और उसके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। रविवार, 29 जून को इस अभियान के तहत बल्ढौटी जंगल के भीतर स्थित एक प्राचीन नौले की सफाई की गई। इस कार्य में पार्षद अभिषेक जोशी, हिसालु संस्था के कृष्णा सिंह, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, ग्रीन हिल संस्था के दीपक जोशी सहित कई स्थानीय नागरिकों ने सहयोग दिया। पार्षद अमित साह ने बताया कि नौले केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत भी हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जब नगर की जल आपूर्ति बाधित हो जाती है, तब यही नौले आमजन के लिए पेयजल का एकमात्र स्रोत बनते हैं। साथ ही, हिंदू परंपरा में क्रियाकर्म जैसे धार्मिक कार्य भी इन नौलों के समीप ही संपन्न होते हैं, जिससे इनकी धार्मिक और सामाजिक महत्ता भी जुड़ी है। हिसालु संस्था के कृष्णा सिंह ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में नौलों की देखभाल अत्यंत जरूरी है। यह प्रकृति द्वारा प्रदत्त जलस्रोत हैं, जिन्हें बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इन पारंपरिक जलस्रोतों की सफाई में सहभागी बनें और उन्हें संरक्षित रखने में सहयोग दें। पार्षदों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि नौलों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बजट का अलग से प्रावधान किया जाए, ताकि टूट-फूट और उपेक्षा के कारण यह धरोहर समाप्त न हो। बताते चलें कि एक माह पूर्व शुरू हुआ यह अभियान अब ठोस परिणाम देने लगा है। जिन नौलों की सफाई की गई है, वहां स्थानीय लोग अब पुनः पेयजल भरने लगे हैं और जल स्रोतों की सफाई को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है। पार्षद अमित साह ने कहा कि यह अभियान बिना रुके निरंतर जारी रहेगा और नगर के सभी नौलों को संरक्षित करने तक प्रयास चलता रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से उफनाया गदेरा, वैकल्पिक मार्ग बहने से आर्मी कैंप का रास्ता बंद, नजीबाबाद हाईवे पर जमीन धंसी
Next: मौसम के अलर्ट पर सोनप्रयाग से सुबह 10 बजे बाद रोके यात्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.