Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 1383 पदों पर होगा मतदान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 1383 पदों पर होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 12/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी का चरण पूर्ण हो गया है। अब 1383 पदों पर मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चली, इस दौरान जिले भर में कुल 6902 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से जांच के बाद 555 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 6347 नामांकन पत्र वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2541 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 448 निरस्त हुए और 2093 वैध माने गए। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 2827 नामांकन आए, जिनमें से 53 खारिज हुए और 2774 सही पाए गए। इसी प्रकार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1329 में से 54 नामांकन अस्वीकार हुए और 1275 मान्य घोषित हुए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए और सभी वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया भी दो दिन में संपन्न हुई। पहले दिन, बुधवार 10 जुलाई को 93 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, जबकि गुरुवार 11 जुलाई को यह संख्या 190 रही। इस प्रकार कुल 283 अभ्यर्थियों ने चुनावी दौड़ से खुद को अलग किया। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 25, ग्राम प्रधान के 134, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 109 और जिला पंचायत सदस्य के 15 नामांकन शामिल हैं। अब जनपद में कुल 1383 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 40 ग्राम पंचायत सदस्य, 936 ग्राम प्रधान, 362 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 45 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। इन पदों के लिए कुल 3838 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 79, ग्राम प्रधान के 2432, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1137 और जिला पंचायत सदस्य के 190 प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवार निर्विरोध भी चुने गए हैं। इस बार 2209 पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं दिए जाने के कारण वे निर्विरोध घोषित किए गए हैं। इनमें 1962 ग्राम पंचायत सदस्य, 218 ग्राम प्रधान और 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत का कोई भी पद निर्विरोध नहीं रहा। जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था के तहत कुल पदों की संख्या 9838 है, जिनमें 8242 ग्राम पंचायत सदस्य, 1160 ग्राम प्रधान, 391 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 45 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 जुलाई
Next: पंचायत चुनाव के लिए 1516 पोलिंग पार्टियों का हुआ रैंडमाइजेशन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.