Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में पंचायत चुनाव दो चरणों में, 5.50 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में पंचायत चुनाव दो चरणों में, 5.50 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

RNS INDIA NEWS 28/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाए जाने के बाद अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। शनिवार को चुनाव आयोग ने दो चरणों में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा कर दी। अब जिले के 5,50,491 मतदाता वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले में कुल 1160 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 391 और जिला पंचायत सदस्यों की 45 सीटों पर चुनाव होना है। मतदाताओं में 2,85,125 पुरुष और 2,65,366 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में बुधवार, 24 जुलाई को ताकुला, चौखुटिया, ताड़ीखेत, लमगड़ा, भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में मतदान होगा। दूसरे चरण में रविवार, 28 जुलाई को द्वाराहाट, स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण और हवालबाग विकासखंड के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना बुधवार, 31 जुलाई को होगी। जिले के 11 विकासखंडों में कुल 1168 मतदान केंद्र और 1281 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सल्ट ब्लॉक में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक 30,635 और सबसे कम संख्या 12,212 भैंसियाछाना में दर्ज की गई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या भी सल्ट में सबसे अधिक 33,884 है, जबकि भैंसियाछाना में यह संख्या 13,304 है। मतदान केंद्रों की दृष्टि से भी सल्ट में सबसे अधिक 151 और भैंसियाछाना में सबसे कम 59 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा ताकुला, स्याल्दे और भिकियासैंण में 100-100, द्वाराहाट में 137, चौखुटिया में 103, ताड़ीखेत में 141, हवालबाग में 144, लमगड़ा में 117 और धौलादेवी में 129 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अधिसूचना जारी होते ही संभावित दावेदारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई है। इसके बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया से प्रत्याशियों और ग्रामीण मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, दो चरणों में होगा मतदान
Next: बस दुर्घटना में लापता चल रहे एक और यात्री का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 16.54.55_11zon
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.