Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं महोत्सव 21 जून से, 10 दिन तक सांस्कृतिक रंगों से सजेगा अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं महोत्सव 21 जून से, 10 दिन तक सांस्कृतिक रंगों से सजेगा अल्मोड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में 21 जून से शुरू हो रहे दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजक राजेन्द्र तिवारी ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह महोत्सव 30 जून तक जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां हर दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं की रंगारंग छटा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं महोत्सव का उद्देश्य न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर को मंच देना है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस पर 21 जून को सायं 5 बजे स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन रात 7 बजे स्टार नाइट में मनोज आर्या अपनी प्रस्तुति देंगे। 22 जून को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विक्की, सूरज और खुशी बिष्ट मंच पर नजर आएंगे। 23 जून को स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल, नविका जैरा और राधा तिवारी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 24 जून को गायन प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद माया उपाध्याय, दिशा अकैडमी और रुद्रांशी बिष्ट मंच पर प्रस्तुति देंगी। 25 और 26 जून को कलात्मक योग प्रतियोगिता होगी। पहले दिन गजेंद्र राणा और गोपाल चम्याल मंच पर नजर आएंगे, जबकि अगले दिन बिशन हरियाला, महिपाल मेहता और रूपेश जोशी अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 27 जून को लोकगायक इंदर आर्या और सांची वर्मा की प्रस्तुतियां होंगी। 28 जून की शाम ‘सुरूर-ए-महफिल’ सूफी नाइट के रूप में मनाई जाएगी, जिसमें पलक तिवारी शिरकत करेंगी। 29 जून को नृत्य प्रतियोगिता का सेमीफाइनल होगा, जिसमें देवांश शर्मा, शगुन त्यागी, गर्वित तिवारी और हर्षित तिवारी मंच साझा करेंगे। महोत्सव का समापन 30 जून को नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल और हंसवी टोंक, मुबारक मार्क तथा लखन कुमार की प्रस्तुतियों के साथ होगा। पत्रकार वार्ता में आयोजक राजेन्द्र तिवारी के साथ अमरनाथ सिंह नेगी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, चेतन पांडे और प्रदीप मेहता उपस्थित रहे। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनगणना 2026 की अधिसूचना जारी: पहली बार होगी डिजिटल और जातिगत गणना, महिला आरक्षण और परिसीमन का रास्ता साफ
Next: सीओ अल्मोड़ा ने किया धौलछीना थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.