Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभियान

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत रविवार को अल्मोड़ा जनपद सहित रानीखेत, द्वाराहाट और भिकियासैंण में वृहद स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अल्मोड़ा में यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सिमकनी मैदान, खत्याड़ी और आसपास के क्षेत्रों में संचालित हुआ। शुभारंभ स्वच्छता की शपथ के साथ हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आम नागरिकों और अधिकार मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की। इसके उपरांत अधिकार मित्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक और जनगीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। जनपद न्यायाधीश की अगुवाई में सिमकनी मैदान से कॉलेज रोड, न्यू इंदिरा कॉलोनी होते हुए लोअर माल रोड तक जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नारे और गीतों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत चार टीमें गठित कर सिमकनी मैदान से इंदिरा कॉलोनी, स्टेडियम, कॉलेज रोड, कर्नाटक खोला और बेस अस्पताल तक श्रमदान किया गया। सफाई अभियान के दौरान लगभग 1000 किलो कूड़ा एकत्र कर नगर निगम को सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीना अग्रवाल, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सिविल जज (सी डि) रविन्द्र देव मिश्र और न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, डीपीआरओ राजेंद्र सिंह, सीओ जी डी जोशी, कोतवाल योगेश उपाध्याय और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर न्यायालय परिसर के निकट वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे अभियान को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया। इसी क्रम में रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिरूल से ग्रामीण आर्थिकी कर रहे मजबूत
Next: घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.