Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में दो सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में दो सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 15/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में हाल ही में हुई दो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि दोनों घटनाएं जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं, जिनमें कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना 3 अप्रैल 2025 को तहसील रानीखेत के अंतर्गत पन्याली के पास घटी। वाहन संख्या यूके 07 टीए 4243, जो रानीखेत से देहरादून की ओर जा रही थी, उसमें सवार रोहित रावत (पुत्र दान सिंह, निवासी ग्राम मतखानी, तहसील स्याल्दे) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी करते समय उनका सिर बस के शीशे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पन्याली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। दूसरी घटना 28 फरवरी 2025 को तहसील लमगड़ा के अंतर्गत कपकोट गांव के पास घटी। इसमें एम्बुलेंस वाहन संख्या टी0125एचआर3279जे दिल्ली से बमनस्वाल की ओर मृतक भुवन उप्रेती का शव लेकर जा रही थी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली में भर्ती किया गया है, जबकि एक घायल महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस दुर्घटना की जांच के लिए उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने दोनों जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत व तथ्यपरक जांच कर शीघ्र एक पक्षीय जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में बोले नड्डा – गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र की प्राथमिकता
Next: सरकारी अधिकारी कार्यालय में पहुंचेंगे समय पर, 1 मई से सभी विभागों में अनिवार्य होगा बायोमैट्रिक हाजिरी सिस्टम: मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.