Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगर के बीच में घूम रहे तेंदुवे, लोगों ने की निजात दिलाने की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगर के बीच में घूम रहे तेंदुवे, लोगों ने की निजात दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
Indian_male_leopard_(cropped)

प्रतीकात्मक चित्र


अल्मोड़ा। पिछले कई दिनों से एक बार फिर से तेंदुआ अल्मोड़ा नगर के बद्रेश्वर वार्ड के थपलिया और पाण्डेखोला मोहल्ले में घूम रहा है। बीते दिनों पाण्डेखोला में तेन्दुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है तेंदुए थपलिया मोहल्ले के विजय अधिकारी के खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं इनकी संख्या दो है। जिसकी जानकारी वन विभाग के साथ ही सभासद मनोज जोशी को भी दी गयी है, मनोज जोशी का कहना है कि एक दो दिन में झाड़ियों की सफाई करा दी जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने बताया कि पिछले साल भी तल्ला थपलिया में तीन तेंदुए घूमते दिखाई दिए, जिसकी वीडियो फुटेज भी विभाग को उपलब्ध करवाए थे, तत्पश्चात वन विभाग द्वारा तल्ला थपलिया में गायत्री प्रज्ञा पीठ के पास एक पिंजरा लगाया गया, पर वन विभाग द्वारा तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के लिये कोई भी चारा नहीं डाला गया। जिससे तेंदुवा पिंजरे के पास आने के बावजूद फंस नही सका। ऐसा एक बार नही बल्कि कई बार हो चुका है, वन विभाग पिंजरा लगाकर अपने कर्तव्यों से इति श्री कर लेता है और खामियाजा बेकसूर जनता को भुगतना पड़ता है, हर बार विभाग प्रमाण मांगता है पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नही होती। ये सारा दारोमदार मोहल्ले के लोगों पर छोड़ देते है, जो कि ठीक नहीं है। विभागीय अधिकारियों को भी मामले को गम्भीरता पूर्वक लेना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से भी इस मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखकर जनता को इस खूंखार हिंसक तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल का किया उद्घाटन
Next: राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.