Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 17 अक्टूबर से, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 17 अक्टूबर से, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले द्वितीय अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियाँ ज़ोरों शोरों से से जारी हैं। यह फेस्टिवल 17 से 19 अक्तूबर तक अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित होगा। मंगलवार को मल्ला महल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फेस्टिवल समिति की अध्यक्ष डॉ वसुधा पंत ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और अलमोड़ा की जनमानस को तहे दिल से फेस्टिवल में आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद फेस्टिवल का शुभारम्भ करेंगे। इस कार्यक्रम में देश विदेश से आ रही साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत की हस्तियाँ प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही साथ अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को विश्व से इस फेस्टिवल के माध्यम से साझा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में वैश्विक जल संकट, साहित्यकार शेखर जोशी और पहाड़ों में फ़िल्ममेकिंग से जुड़ी चर्चा होगी। सर्वजीत टम्टा के नेतृत्व में कलासमूह हिमाली मौ और रहमत ए नुसरत सुबह और शाम को अपना रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख युवा कवि हर्ष काफ़र अल्मोड़ा के प्रतिभाशाली रचनात्मक युवाओं के लिए ओपन माइक की मेज़बानी करेंगे। छोटे बच्चों के लिए भी कई सारे कार्यक्रम व कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। डॉ पंत ने यह भी बताया कि अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल अल्मोड़ा की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर रखने का एक प्रयास है जिसके माध्यम से साथ ही साथ अल्मोड़ा शहर की अर्थव्यवस्था को एक नयी ऊर्जा और पहचान मिल सके। डॉ वसुधा पंत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फेस्टिवल के माध्यम से शुरू हुई चर्चाओं के माध्यम से अल्मोड़ा की आर्थिक छवि का भी संवर्धन हो और यहाँ निवेश बढ़े। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा ज़िला प्रशासन, उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग आदि के सहयोग से किया जा रहा है। यहाँ पत्रकार वार्ता में डॉ वसुधा पंत के साथ संयोजक विनायक पंत, रचनात्मक निदेशक आशुतोष जोशी और आयोजक समिति सदस्य डॉ दीपा गुप्ता, भूपेन्द्र वल्दिया, अनुराग कुमार, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन कारोबारियों के साथ मिलकर भाजपा ने जनता को ठगा: हरीश रावत
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदान किए सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा में चयनित 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.