Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के कमल और नमिता का स्टार्टअप ‘बाबा ऐग्रोटेक’ स्टार्ट-अप उत्तराखण्ड ग्रांड चैलेंज विजेता घोषित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के कमल और नमिता का स्टार्टअप ‘बाबा ऐग्रोटेक’ स्टार्ट-अप उत्तराखण्ड ग्रांड चैलेंज विजेता घोषित

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कमल पाण्डे एवम नमिता टम्टा के स्टार्टअप बाबा ऐग्रोटेक को कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इनोवेटिव प्रयास के लिए स्टार्टअप उत्तराखण्ड ग्रांड चैलेंज विजेता घोषित किया गया है। उनको यह पुरुस्कार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 50 हजार की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य कई घोषणाओं के रुप मे दिया गया। उत्तराखण्ड सरकार,उद्योग विभाग एवं स्टार्टअप उत्तराखण्ड द्वारा “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इनोवेटिव स्टार्ट अप को उद्यम के रुप मे आगे बढाने की इसी कड़ी मे वर्ष 2022 मे प्रदेश के 10 अलग अलग उद्यम को सम्मानित किया गया।

आपको बताते चलें कि अल्मोड़ा के युवा उद्यमी कमल एवं नमिता द्वारा यह स्टार्टअप 2020 मे लॉकडाउन समाप्ति के बाद अल्मोड़ा के पपरशैली में शुरू किया गया। विगत 2 वर्षों से इनके द्वारा औषधीय मशरूम के प्रचार प्रसार एवम खाद्य प्रसंस्करण में नए प्रयासों के लिए विभिन्न स्तरों में सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें से 2021 मे अंतराष्ट्रीय मशरूम फेस्टिवल में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा प्रशस्ति पत्र, जिले में औषधीय मशरूम के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए कृषि मंत्री द्वारा 2022 मे किसान सम्मान किया गया।
मूलतः अल्मोड़ा निवासी कमल पाण्डे पेशे से आईटी इंजीनियर और वर्तमान में गुड़गांव की एक एमएनसी में वर्क फ्रॉम होम के साथ साथ स्वरोजगार भी कर रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा निवासी नमिता टम्टा सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी की फाइन आर्ट्स के अंतिम वर्ष की छात्रा है और साथ ही साथ कृषि एवम खाद्य प्रसंस्करण में महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मोहन उप्रेती शोध समिति के अध्यक्ष हेमन्त कुमार जोशी, सीबीसी से कल्याण मनकोटी, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा० पी. एस. नेगी, देवेन्द्र कुमार टम्टा एवं गीता जोशी आदि ने हर्ष जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीण उतरे सड़कों पर
Next: बिहार में 4 बच्चों के शव बरामद, नदी में डूबने से मौत की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.