Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में पटवारियों के बड़ी संख्या में तबादले
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में पटवारियों के बड़ी संख्या में तबादले

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में अल्मोड़ा में पटवारियों के बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए गए हैं। पूर्व में सीएम धामी ने निर्देश दिए थे कि एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे हुए पटवारियों को ट्रांसफर किया जाए। इस क्रम में जनपद अल्मोड़ा में एक साथ 72 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे कि प्रशासन में दक्षता तथा पारदर्शिता लाने के लिए एक ही स्थान पर नियमावली के विरुद्ध लंबे समय से कार्यरत पटवारियों का स्थानांतरण किया जाए। उन्होंने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2013 यथा संशोधित 2015 में प्रावधान है कि कोई भी राजस्व उप निरीक्षक एक ही पटवारी क्षेत्र में 3 वर्ष से अधिक समय तक तथा एक ही परगना में 5 वर्ष से अधिक समय तक निरंतर नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशों, उपरोक्त नियमावली तथा जनहित को ध्यान में रखकर ही यह स्थानांतरण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त नियमावली के अंतर्गत 72 पटवारी ऐसे हैं जो एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत हैं। इन सभी का ट्रांसफर नियमावली में निहित प्रावधानों के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों की भी यह शिकायत रहती थी कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए पटवारी कार्यों को प्रभावित करते हैं तथा लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से प्रशासन के कार्यों में दक्षता आएगी तथा कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी
Next: हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या, सोनीपत की नहर में मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.