Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन के सुनियोजित विकास पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन के सुनियोजित विकास पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 14/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड राज्य में पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और पर्यटन के सुनियोजित विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वार्षिक जिला योजनाओं की संरचना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग के साथ ही यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों के प्रचार और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभागीय परिसंपत्तियों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें पर्यटक आवास गृह भतरौजखान के सुचारु संचालन की समीक्षा की गई। ’13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन’ योजना के अंतर्गत चितई में निर्मित पार्किंग एवं शॉप विद रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर भी विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, आरतोला जागेश्वर में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, मरचुला में राफ्टिंग और एंगलिंग सेंटर की संभावनाओं तथा मल्ला महल में स्थित ओपन एयर थिएटर जैसी पर्यटन परिसंपत्तियों के प्रबंधन पर भी गहन चर्चा की गई। साथ ही, गार्गीय सुविधा केंद्र और द्वाराहाट स्थित गेस्ट हाउस के संचालन और रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन हुआ। बैठक में परिसंपत्तियों के प्रभावी संचालन और पर्यटन विकास को गति देने के लिए निविदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए, जिससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और पर्यटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनौतियों को मात देकर खेल शक्ति बनकर उभरा उत्तराखंड
Next: ऑनलाइन विवाह पंजीकरण व बैनामे के विरोध में उतरे अधिवक्ता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.