Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिले में तीन थाने कोतवाली में उच्चीकृत, कई पुलिस अधिकारियों के तबादले
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में तीन थाने कोतवाली में उच्चीकृत, कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

RNS INDIA NEWS 21/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन थानों को कोतवाली में उच्चीकृत कर दिया गया है। सोमेश्वर, द्वाराहाट और चौखुटिया थानों को अब कोतवाली का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जिले में कई थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा उन्हें नई तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नवसृजित कोतवाली द्वाराहाट में निरीक्षक विनोद जोशी, चौखुटिया कोतवाली में निरीक्षक अशोक कुमार और सोमेश्वर कोतवाली में निरीक्षक मदन मोहन जोशी को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। देघाट के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को दन्या का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अजेंद्र प्रसाद को देघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौखुटिया कोतवाली के प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट को धौलछीना का थानाध्यक्ष और सल्ट के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक को लमगड़ा का प्रभारी बनाया गया है। सोमेश्वर कोतवाली के प्रभारी कश्मीर सिंह को सल्ट का थानाध्यक्ष तथा द्वाराहाट कोतवाली के प्रभारी अवनीश कुमार को भतरौंजखान की कमान सौंपी गई है। पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक देवेंद्र नेगी को डीसीआरबी/शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी को पीआरओ और साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि धौलछीना के थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी को कोतवाली द्वाराहाट में वरिष्ठ उप निरीक्षक का पद दिया गया है। डीसीआरबी प्रभारी सतीश चंद्र कापड़ी को कोतवाली अल्मोड़ा में वरिष्ठ उप निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ताड़ीखेत चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को सल्ट थाना, बेस चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट को ताड़ीखेत चौकी, अल्मोड़ा कोतवाली के एसआई मनोज कुमार को बेस चौकी प्रभारी, रानीखेत कोतवाली की एसआई सरोज कंबोज को सल्ट थाना, भतरौंजखान थाना की एसआई मीना आर्या को द्वाराहाट कोतवाली और रानीखेत कोतवाली की एसआई हेमा कार्की को लालकुर्ती चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 अगस्त
Next: इको ट्रैक के रूप में विकसित किया जा रहा महावतार बाबा की गुफा का मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.