Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीवर लाइन कार्य: सहूलियत या जनता की फजीहत
  • अल्मोड़ा

सीवर लाइन कार्य: सहूलियत या जनता की फजीहत

RNS INDIA NEWS 29/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर की मालरोड पर हुआ सीवर लाइन का कार्य जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। सड़क के गड्ढों से जहाँ वाहन चालकों के लिए दिक्कतें हो रही हैं तो वहीं सड़क की धूल से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हो रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने को है तो सीवर कार्य के दौरान खोदी गई सड़क की मिट्टी हवा के साथ उड़कर घरों और दुकानों में पहुंच रही है जिससे स्थानीय जनता, व्यापारी और राहगीर त्रस्त हैं। अब सीवर लाइन कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सीवर लाइन कार्य की कार्यदाई संस्था जल निगम के अनुसार जाखनदेवी से शिखर तिराहे तक कार्य पूरा हो गया है। लेकिन हालात कुछ और ही बयान करते हैं। सीवर लाइन कार्य के दौरान बनाए गए चैम्बर, मेनहोल के ढक्कन गुणवत्ता विहीन दिख रहे हैं। सीवर लाइन के चैम्बर और मेनहोल के ढक्कन टूटने लग गए हैं और ढक्कन के रिम के लोहे बाहर सड़क पर निकले हैं। लोहे की पट्टियों से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। लोहे के रिम वाहनों के टायरों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं, दोपहिया वाहन चालकों के टायर में फंस सकते हैं जिससे किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। बताते चलें कि नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर जनवरी माह से शुरू हुआ सीवर लाइन का कार्य विवादों में रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यहाँ हादसे में ठेकेदार की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। सीवर लाइन कार्य के दौरान सड़क खोदने से सड़क की हालत दयनीय हो गई है। बाकी रही सही कसर कार्य की गुणवत्ता से पूरी हो जा रही है। देखने वाली बात है कि कार्यदाई विभाग जनता की सुरक्षा को कितनी गंभीरता से लेता है और जनता की दिक्कतें दूर होती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 फरवरी
Next: विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.