Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महंगाई के विरोध में फूंका कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला
  • अल्मोड़ा

महंगाई के विरोध में फूंका कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
IMG-20210120-WA0003


अल्मोड़ा। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला एवं नगर कांंग्रेस कमेटी ने कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांंग्रेसजन आज दोपहर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुए तथा भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल के मूल्यों में इस सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्बि कर जनता की कमर तोड़ दी गयी है। वर्तमान में पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं महंगी हो गयी हैं जिससे जनता त्रस्त है।श्री रौतेला ने कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर में इस सरकार के द्वारा लगातार मूल्य वृद्बि की जा रही है और सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रूपये जनता के खातों में डालकर जनता को छलने का कार्य किया जा रहा है। श्री रौतेला ने कहा कि खाने के तेल को भी इस सरकार द्वारा नहीं बक्शा गया उसके मूल्य भी आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस जनविरोधी सरकार को जनता की आर्थिक स्थिति से कुछ भी लेना देना नहीं है। इस कोरोनाकाल में जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां चली गयी, काम धंधे ठप पड़ गये वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने महंगाई को चांद पर पहुंचाकर लोगों को बेबस कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज चाहे दैनिक उपभोग की वस्तुएं आटा, चावल, तेल, दालें हो या पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर हो सबके दाम अत्यधिक बढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री से लेकर जनता की उपभोग की हर वस्तु इस सरकार में महंगी हो गयी है। श्री रौतेला ने कहा कि आज आदमी के पास रोजगार नहीं है और इस महंगाई के समय में उसका जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। श्री रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस जनविरोधी सरकार में आज आम आदमी परेशान है। आज आम आदमी की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उसके सामने भूखे मरने की नौबत आ रही है परन्तु भाजपा की सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। श्री रौतेला ने कहा कि निश्चित रूप से जनता इस महंगाई का मुंहतोड़ जवाब भाजपा को चुनावों में देगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महामंत्री गीता मेहरा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, नगर संगठन सचिव चन्द्र कुमार फौजी, जितेन्द्र प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, विपिन त्रिपाठी, विनोद सिंह, नगर संगठन सचिव अरविन्द रौतेला, नगर सचिव रमेश नेगी, नगर संगठन सचिव फाकिर खान, नगर संगठन सचिव जितेन्द्र अधिकारी, प्रदीप विशौ, तारू तिवारी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजता पर सेंधमारी
Next: सु्प्रीम कोर्ट की गठित कमेटी के साथ किसानों की पहली बैठक कल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.