Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सु्प्रीम कोर्ट की गठित कमेटी के साथ किसानों की पहली बैठक कल
  • राष्ट्रीय

सु्प्रीम कोर्ट की गठित कमेटी के साथ किसानों की पहली बैठक कल

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का हल निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमिटी गठित की है। अब इस कमिटी की किसानों के साथ पहली बैठक 21 जनवरी गुरुवार को होगी। इस बात की जानकारी समिति के सदस्य अनिल घनवट ने दी।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमिटी के सदस्य अनिल घनवट ने कहा- किसानों के साथ समिति की पहली बैठक 21 जनवरी को होगी। जो किसान संगठन सीधे मिल सकते हैं उनसे सीधे मीटिंग होगी,लेकिन जो संगठन सीधे नहीं मिल सकते उनके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग होगी। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमिटी से किसान नेता भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है। बीते शुक्रवार को उन्होंने इसकी वजह भी बताई। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह मान ने कहा कि जब किसान ये ऐलान कर चुके हैं कि वे किसी कमिटी के सामने पेश ही नहीं होंगे तो फिर इस कमिटी का कोई मतलब नहीं रह जाता। यह भी उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को 55 दिन हो गए है। अबतक सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है। सरकार कानून में संशोधन के लिए तैयार है, लेकिन किसान संगठन ने साफ कह दिया है कि वह इन काले कानूनों को वापस लिए जाने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमिटी कोई उचित समाधान तलाश पाती है या नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के विरोध में फूंका कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला
Next: पर्यटकों की कार खाई में गिरने से पांच लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.