Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • एयर इंडिया ने मनु भाकर के उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार
  • खेल

एयर इंडिया ने मनु भाकर के उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली, 22 फरवरी। एयर इंडिया ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने दो एयरलाइन स्टाफ द्वारा ‘उत्पीडऩ’ के आरोपों से इनकार किया। एयर इंडिया ने दावा किया कि भाकर जब 19 फरवरी को अपनी मां के साथ दिल्ली से भोपाल जा रही थीं तो उनसे ‘वैध’ दस्तावेज मांगे गये थे जबकि इस निशानेबाज ने एयरलाइन के स्टाफ पर ‘उत्पीडऩ’ और ‘अपमान’ करने के आरोप लगाये थे। इस 19 साल की राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी पिस्टल निशानेबाज ने एयरलाइन से इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एयर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी मनोज गुप्ता पूरे समय काउंटर पर थे और उन्होंने किसी भी समय सीधे भाकर से बात नहीं की। इसे सीसीटीवी की फुटेज से भी देखा जा सकता है। इसलिये उनके द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप का मामला पैदा ही नहीं होता। ’’ इसके अनुसार सीसीटीवी के फुटेज भी यात्री के घूस लेने के आरोपों और मोबाइल फोन छीनने के आरोपों को गलत साबित करते हैं। यर इंडिया के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट काउंटर पर प्रवेश के समय भाकर ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास एक एयर पिस्टल और 0.22 बोर गन है। बयान के अनुसार, ‘‘उन्हें हमारे काउंटर अधिकारियों ने दस्तावेज लाने की सलाह दी जो हथियार ले जाने के लिये अनिवार्य होते हैं। एयर इंडिया के सुरक्षा अधिकारियों ने भी इसे सही बताया। ’’ जब भाकर ने दस्तावेज दिखाये तो उन्हें बताया गया कि ये ‘वैध’ नहीं थे क्योंकि इस पर केवल राष्ट्रीय राइफल संघ के सहायक सचिव के ही हस्ताक्षर थे। एयर इंडिया के कहा कि नियमों के अनुसार संबंधित संघ के सचिव या अध्यक्ष के हस्ताक्षर ही शुल्क की छूट के लिये मान्य होते हैं जिसकी जानकारी एयर इंडिया वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

अपराधी की तरह व्यवहार किया… एयरलाइंस पर भड़की शूटर मनु भाकर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लियोनेल मेस्सी ने रिकॉर्ड 506वें मैच में दागा गोल, बार्सिलोना ने खेला ड्रा
Next: नए उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल का घमाकेदार प्लान, 50 रुपए से कम में मिल रहा 14 जीबी डेटा

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.