
रुद्रपुर(आरएनएस)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया है।सोमवार सुबह कुमराह निवासी बुजुर्ग महिला गोदावरी पत्नी भजन सिंह उम्र 80 साल घर से खटीमा आने के लिए निकली थी। पहेनिया बायपास चौराहे पर वाहन का इंतजार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।लोगो की सूचना पर पहुंची 108 से बुजुर्ग महिला को उप चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

