Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अज्ञात कारणों के चलते सिडकुल कर्मी ने लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

अज्ञात कारणों के चलते सिडकुल कर्मी ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 17/02/2025
hang

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराये में रह रहे एक सिडकुल कर्मी ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मूल रूप से पीलीभीत का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, तड़री थाना गजरौला जिला पीलीभीत निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार पुत्र नन्हे लाला सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वहीं ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर तीन में एक किराये के मकान में रहता था। मकान स्वामी के बेटे आलोक ने बताया कि शनिवार देर शाम अमन काम कर अपने कमरे में लौटा था। इस दौरान अमन ने उसे बताया कि रविवार शाम से उसकी नाइट शिफ्ट शुरू हो रही है। रविवार देर शाम जब अमन अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने कॉलोनी के लोगों को बुलाया और रोशनदान के जरिए कमरे में अंदर झांका। कमरे में अमन मफलर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि अमन के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उनके बड़े भाई और बहन को घटना की सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जाएं
Next: स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर सरकार कर रही गरीबों का उत्पीड़न

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.