Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आदित्य और दीपज्योति के परिजनों ने जताया आभार
  • देहरादून

आदित्य और दीपज्योति के परिजनों ने जताया आभार

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट की अंडर-16 टीम में जगह बना आदित्य चक्रवर्ती और दीपज्योति चट्टोपाध्याय ने दून का मान बढ़ाया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के परिजनों ने बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का विशेष आभार जताया है। आदित्य के पिता केके चक्रवर्ती ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस कमी है तो इन युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच की। इस कमी को दूर करने के लिए बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सराहनीय कार्य किए हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए वह उन्हें मंच प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बलूनी क्रिकेट एकादमी का गठन कुछ ही साल पहले हुआ था जबकि मैदान को बने अभी एक साल का ही समय पूरा हुआ है। लेकिन इतने कम समय में एकादमी के कई खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश के राज्यों में अपने बल्ले का जलवा दिखा उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वहीं आदित्य की माता दीपांजलि चक्रवर्ती व दीपज्योति की माता रष्मिता चट्टोपाध्याय ने बताया कि बलूनी ग्रुप की ओर से दून के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए न सिर्फ मैदान बना एक मंच दिया, बल्कि कोरोना काल के मुश्किल समय में खिलाड़ियों से फीस न लेकर उन्होंने अभिभावकों को बड़ी राहत दी। उन्होंने आदित्य व दीपज्योति की इस सफलता का श्रेय उनके पहले कोच प्रदीप और अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के संचालक आर पी ईश्वरन को भी दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Next: दो दिसंबर को रिलीज होगी गढ़वाली फिल्म मेरू गौं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.