Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधिवक्ता के बेटों पर हमला, महिला सहित छह पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

अधिवक्ता के बेटों पर हमला, महिला सहित छह पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पुरानी रंजिश के चलते अधिवक्ता के बेटों और अन्य लोगों पर हमले के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी अधिवक्ता परमजीत सिंह ने बताया कि उनका परिवार ग्राम रायपुर स्थित खेती की जमीन पर वर्षों से खेती कर रहा है। आरोप है कि पड़ोसी अंग्रेज सिंह और उनके परिजन लंबे समय से रंजिश रखते हुए फसल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। बताया कि 26 नवंबर की सुबह उनके बड़े दिव्यांग बेटे जसमेर सिंह और छोटे बेटे हरेन्द्र सिंह कार से खेत पर पहुंचे, जहां जमीन पर बड़ी संख्या में ईंटें रखी मिलीं। इसी दौरान अंग्रेज सिंह, बिंदर सिंह, रणजीत उर्फ सेठी, रॉकी उर्फ संदीप, गुरदेव सिंह, सुरेंद्र कौर और अन्य लोग लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासे लेकर पहले से मौजूद थे। ईंटों के बारे में पूछने पर उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जसमेर सिंह को गड़ासे से जानलेवा हमला कर जमीन पर गिराकर पीटा गया। बीचबचाव करने पर हरेन्द्र को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि बिंदर सिंह ने जसमेर की दो तोले की सोने की चेन, अंगूठी छीन ली और मोबाइल फोन तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य परमिंदर सिंह, बलकार सिंह और मनजिन्दर कौर पर भी तलवार और लाठियों से हमला किया गया। आरोप है कि अंग्रेज सिंह ने छत से तमंचे से फायर भी किया, लेकिन युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे, तब हमलावर वहां से फरार हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना में शामिल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व एड्स दिवस पर जिला न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में चित्र निर्माण राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.