Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधेड़ के हमले में घायल युवक की मौत, हत्या का मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

अधेड़ के हमले में घायल युवक की मौत, हत्या का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बीते आठ मई की रात ट्रांजिट कैंप में एक अधेड़ को शराब के नशे में देख एक युवक उसे घर छोड़ने जा रहा था। घर से कुछ कदम दूर अधेड़ ने युवक को सड़क पर गिरा दिया और उसका सिर सड़क पर पटक-पटककर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार रात घायल युवक ने दिल्ली एम्स ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय करन कश्यप पुत्र राजेंद्र मजदूरी करता था। करन के छोटे भाई सन्नी ने बताया कि एक माह से करन बीमार था और वह काम पर नहीं जा रहा था। 8 मई की रात उनके घर की गली में आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय देव करण पुत्र साधुराम शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उसका भाई करन उसे समझाकर घर तक छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में देवकरण ने उसके भाई को ही जमीन पर गिरा दिया और गला दबाते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद भाई का सिर पकड़कर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। भाई की चीख-पुकार सुनकर बहन और मां बीचबचाव करने पहुंची थीं। वहीं गंभीर रूप से घायल करन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को बरेली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने करन की हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। देर रात एम्स ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करन 4 भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद करन की बहन सलोनी की तहरीर पर आरोपी देवकरण के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी देवकरण ऑटो चालक है।

आरोपी और करन के बीच कोई रंजिश नहीं थी। कुछ विवाद होने पर घटना हुई है। घटना के एक दिन बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी न्यायिक संरक्षण में है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के जरिए कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हुए मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। – प्रशांत कुमार, सीओ सिटी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
Next: 70 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.