Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अदाणी समूह 10 वर्षो में बिजली क्षेत्र में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश
  • अर्थ जगत

अदाणी समूह 10 वर्षो में बिजली क्षेत्र में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। अदाणी समूह अगले 10 वर्षों में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन, कम्पोनेंट निर्माण, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने जेपी मोर्गन इंडिया इंवेस्टर शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि जहां तक हमारी भागीदारी है, अदाणी समूह सस्टेनेबिलिटी के मामले में भारत की स्थिति के अनुरूप है। हम 33-35 प्रतिशत तीव्रता में कमी हासिल करने के भारत के एनडीसी लक्ष्य सहित, भारत द्वारा हस्ताक्षरित लक्ष्यों को पार कर जाएंगे। हमें यह भी विश्वास है कि हमारी एकीकृत वैल्यू चेन, हमारा व्यापक स्तर और अनुभव हमें दुनिया में कहीं भी सबसे कम खर्चीले हरित इलेक्ट्रॉन के उत्पादक बनने की राह पर ले जाता है। अदाणी ने कहा कि अपने उत्पादन, निर्माणाधीन और अनुबंधित परियोजनाओं के आधार पर उनका समूह पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा कंपनी हैं जो इसे केवल दो वर्षों में हासिल किया गया है और हमारा रिन्यूएबल पोर्टफोलियो निर्धारित समय से चार साल पहले 25 गीगावाट के हमारे प्रारंभिक लक्ष्य तक पहुंच गया है।
यह हमें 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन कंपनी बनने की राह पर ले जाता है। यह हमारे लिए कई नए रास्ते भी खोलता है जिसमें हमारा दुनिया के सबसे बड़े हरित हाइड्रोजन उत्पादकों में से एक बनाना शामिल है। हमारे कार्यों से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि हम अपना पैसा सही जगह पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक हमारे नियोजित पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत से अधिक ग्रीन टेक्नोलॉजी में होगा। आज, यूटीलिटीज से हमारे ईबीआईटीडीए का 43 प्रतिशत पहले से ही ग्रीन बिजनेस से है। हम अपनी रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता को अगले चार वर्षों में तिगुना यानी अभी 21 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के उच्च स्तर पर कर देंगे। इस पैमाने पर कोई कंपनी निर्माण नहीं कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 किन्‍नरों ने ‘मदुरै ट्रांस किचन’ बना शुरू किया स्‍वरोजगार
Next: स्‍कूल शुरू हुआ तो कोरोना शुरू

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.