Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक्शन में मोदी के नए रेल मंत्री, बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
  • राष्ट्रीय

एक्शन में मोदी के नए रेल मंत्री, बदल दिया कर्मचारियों का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 09 जुलाई (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में नए रेल मंत्री का पदभार संभालते ही अश्विनी वैष्णव एक्शन में आ गए हैं। मोदी सरकार के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपना कार्यभार संभाला और पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले अपने ऑफिस के स्टाफ के काम करने की टाइमिंग में बदलाव किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दो शिफ्ट में काम करने का आदेश दिया।
रेल मंत्री के दफ्तर से जारी आदेश के मुताबिक, पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू होगी और मध्यरात्रि में 12 बजे समाप्त होगी। रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण के मुताबिक, यह आदेश सिर्फ एमआर सेल (मंत्री कार्यालय) के लिए जारी किया गया है न कि प्राइवेट या रेलवे स्टाफ के लिए।
रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण ने कहा कि रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि मंत्री के दफ्तर रके सभी कार्यालय और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से दो शिफ्ट यानी 7.00 बजे से 4.00 बजे और 3.00 बजे -12.00 बजे तक काम करेंगे। इस आदेश पत्र में लिखा हुआ है कि मिशन मोड पर रेलवे के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हर मिनट यहां कीमती है।
कार्यभार संभालने के बाद नए मंत्री ने कहा था कि रेलवे पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है और वह इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे के जरिये लोगों के जीवन को बदलना है ताकि आम आदमी, किसान, गरीबों को इसका लाभ मिले।
एक पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव को रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, वैष्णव से पहले रेल मंत्रालय पहले पीयूष गोयल के अधीन था, जिन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा का प्रभार दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलगाम में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़
Next: उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत, पंजाब-हरियाणा में अगले 24 घंटे में होगी बारिश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.