Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हमारी परम्परागत कृषि जैविक आधारित: आचार्य बालकृष्ण
  • हरिद्वार

हमारी परम्परागत कृषि जैविक आधारित: आचार्य बालकृष्ण

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय मृदा प्रशिक्षण तथा कृषि संबंधी अन्य प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने पतंजलि एग्री रिसर्च कैम्पस का दौरा किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है तथा यहां की अधिकांश जनसंख्या आजीविका तथा जीवन निर्वहन के लिए कृषि पर ही निर्भर है। आचार्य ने कहा कि हमारी परम्परागत कृषि जैविक आधारित पूर्ण रसायनमुक्त थी। किन्तु अधिक उपज के लालच तथा बढ़ती जनसंख्या की समस्या के कारण रसायनयुक्त उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ता चला गया। परिणाम स्वरूप रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरी मानव जाति विभिन्न असाध्य रोगों से ग्रस्त है। आज स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कि हम पुनः रसायन रहित विषमुक्त कृषि के लिए प्रयास कर रहे हैं। पतंजलि अनुसंधान संस्थान की टीम ने किसानों को खेतों में ले जाकर मृदा परीक्षण किट ‘धरती का डॉक्टर की प्रयोग विधि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षु किसानों के साथ पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट कैम्पस में कृषि अनुसंधान कार्यों को साझा किया गया। सायंकालीन सत्र में योग यात्र डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर डॉ. वेदप्रिया आर्या, पवन कुमार, विवेक बेनीपुरी, डॉ. मनोहारी, डॉ. अजय गौतम, स्पर्श गर्ग, अमित सैनी, शिवम आदि ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दवा समझकर गटका जहरीला पदार्थ, रेफर
Next: अल्मोड़ा पुलिस की हो रही वाहवाही, त्वरित कार्यवाही से बची महिला की जान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.