Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आचार संहिता लगने से पहले किया जाए उत्तर्सू गांव की सड़क का काम शुरू
  • रुद्रप्रयाग

आचार संहिता लगने से पहले किया जाए उत्तर्सू गांव की सड़क का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
default featured image

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपड़ा-चापड़-डुंगरी से उत्तर्सू गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात की। कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण अधिकारी, जनप्रतनिधि को क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे साथ ही इसका जबाव आगामी विस चुनाव में देंगे।
जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कहा कि सन से बजूण बैंड तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, किंतु यहां से भी उतत्तर्सू गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है। उसके बाद चोपडा-चापड-डुंगरी से उत्तर्सू गांव को जोड़ने के लिए साढे तीन किमी मोटरमार्ग से जोड़ने का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। मोटरमार्ग के लिए प्रथम चरण के लिए 16 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक लोनिवि की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि कार्रवाई न हुई तो अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जबाव दिया जाएगा। उन्होंने डीएम से आचार संहिता से पूर्व उक्त मोटरमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। ताकि क्षेत्रीय लोगों को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके। वर्तमान में सड़क के अभाव में ग्रामीणों को तीन किमी पैदल चलने को मजूबर होना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिककतें उठानी पड़ती है। इस मौके पर उक्रांद के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली, गुडडी देवी, आनरदेई देवी, धर्मेन्द्र सिंह, अरविंद पंवार, कमला देवी, बीना देवी, बबीता देवी, नरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी देवी, वीर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साड़ी ब्लाउज चुराने वाला 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला केस, स्कॉटलैंड से दून आई युवती निकली संक्रमित

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.