Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अभाविप का केरल सरकार और एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

अभाविप का केरल सरकार और एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/03/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को केरल सरकार और एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े अपराधियों पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज हैं। उन्होंने केरल सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
बुधवार को अभाविप कार्यकर्ता कोयल घाटी तिराहे पर एकत्रित हुए और उन्होंने केरल सरकार और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का पुतला दहन किया। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि केरल के शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के संरक्षण में उसके छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े अपराधियों द्वारा लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार, छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन केरल सरकार इन सभी मामलों के आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन का बीती 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला था, जांच में सामने आया कि जेएस सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने केबल तार, बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारपीट की। घटना के बाद 18 फरवरी को जेएस सिद्धार्थन का शव हॉस्टल बाथरूम में लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद से ही केरल में एबीवीपी की विभिन्न इकाइयों द्वारा न्याय की मांग तथा एसएफआई के गुंडों-अपराधियों की लगातार अपराध संलिप्तता को रोकने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। केरल के शैक्षणिक परिसर सीपीएम संरक्षित अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। कहा कि अगर जल्द ही अपराधियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो अभाविप आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन करने वालों में नगर विस्तारक अक्षय रावत, दीपक कुमार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, नगर सह मंत्री राजू, आशीष पंवार, अक्षत बिजल्वान, परिसर इकाई सह मंत्री ऋषभ चौहान, कार्तिक ठाकुर, शिवम अग्रवाल, प्रिंस, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराया कम करने को व्यापारियों ने शहरी मंत्री से लगाई गुहार
Next: अजय बनाम प्रदीप: कौन जीतेगा?

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.