Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किराया कम करने को व्यापारियों ने शहरी मंत्री से लगाई गुहार
  • देहरादून

किराया कम करने को व्यापारियों ने शहरी मंत्री से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 14/03/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। नगर निगम ऋषिकेश की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने एतराज जताया। उन्होंने शहरी विकास मंत्री से मुलाकात कर किराया कम करने की गुहार लगाई। व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद मंत्री ने शहरी विकास निदेशालय के निदेशक से व्यापारियों को राहत देने के निर्देश दिए। बुधवार को बैराजरोड स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय व्यापारियों ने निवर्तमान पार्षद शिवकुमार गौतम के नेतृत्व में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम के अंतर्गत क्षेत्र में 267 दुकान में किराएदार है। वर्ष 2019 से पूर्व इन दुकानदारों से मासिक किराया 100 रूपए प्रति दुकान लिया जाता था, जो 2019 के बाद बढ़कर 2040 रुपये प्रति दुकानदार हुआ। 2024 में यह किराया बढ़कर 3400 रुपये प्रति दुकानदार हुआ। रुड़की नगर निगम द्वारा अपने किराया में एक हजार रुपये की वृद्धि की गई, जिसके सापेक्ष ऋषिकेश नगर निगम 34 गुना अधिक किराया वसूल रहा है। उन्होंने किराया वृद्धि को कम करने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दूरभाष पर शहरी विकास निदेशालय के निदेशक से वार्ता की और तुरंत व्यापारियों को राहत देने के निर्देश दिए। मौके पर सुशील कुमार रस्तोगी, मनोज शर्मा, अशोक सिकरी, रजनीश कुकरेजा, राजकुमार, प्रदीप कुमार जैन, श्याम अरोड़ा, सुनील गुप्ता, पंकज सूरी, त्रिलोक अरोड़ा, राजीव शर्मा, रमन तायल, संजय कोहली, कैलाश रानी, ललिता देवी, मदन सिंह कुमाइ, विजय नेगी, कृपा देवी, भगत राम, दीपक पाहवा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 मार्च
Next: अभाविप का केरल सरकार और एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.