Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा!
  • उत्तराखंड

अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा!

RNS INDIA NEWS 04/10/2020
donald trump

कोरोना संक्रमित ट्रंप ने कहा
वाशिंगटन,04 अक्टूबर। सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘‘अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने समर्थन देने के लिए विश्वभर के नेताओं और अमेरिकी जनता का आभार जताया। ट्रंप ने सेना के अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘जब मैं यहां आया था, तब इतना अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। अब काफी बेहतर लग रहा है। हम सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं वापस आ सकूं। मुझे लौटना ही होगा, क्योंकि हमें फिर से अमेरिका को बहुत आगे ले जाना है। इस बीच, व्हाइट हाउस में ट्रंप के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को भी राष्ट्रपति की सेहत पर नजर रखी जाएगी, रेमडेसिविर की खुराक उन्हें दी जा रही है। कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति को बुखार नहीं है तथा उन्हें ऑक्सीजन देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो उपचार मिल रहा है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं यह कहता हूं तो लोग मेरी आलोचना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसा हो रहा है जिनके बारे में लगता है कि ये ईश्वर के चमत्कार हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं अच्छा महसूस करने लगा हूं। ट्रंप ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया की तबियत भी ठीक है। मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और व्हाइट हाउस में ही रह रही हैं। शुभेच्छाओं के लिए राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड जे ट्रंप जूनियर और बेटी इवांका ट्रंप ने भी सभी का आभार जताया।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमपत्र देने में दोस्त का साथ देना पड़ा महंगा, हुई धुनाई और सौंपा गया पुलिस को
Next: वाहन बिक्री में तेजी ठोस नहीं, मांग दबी हुई है अभी : एमजी मोटर इंडिया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.