Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • वाहन बिक्री में तेजी ठोस नहीं, मांग दबी हुई है अभी : एमजी मोटर इंडिया
  • बाजार

वाहन बिक्री में तेजी ठोस नहीं, मांग दबी हुई है अभी : एमजी मोटर इंडिया

RNS INDIA NEWS 04/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,04 अक्टूबर (आरएनएस)। देश में पिछले कुछ माह के दौरान वाहन बिक्री में सुधार टिकाऊ नहीं है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वाहन क्षेत्र काफी हद तक अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में अगले साल उद्योग का प्रदर्शन कैसा रहेगा, इसे लेकर सवालिया निशान कायम है। लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था खुलने पर जून से माह-दर-माह आधार पर वाहन बिक्री बढ़ रही है। सितंबर में त्योहारी सीजन के पहले बिक्री ने और रफ्तार पकड़ी है। छाबा ने बताया कि ‘‘हमें यह नहीं समझना चाहिए कि यह सतत सुधार है। दबी मांग की वजह से अभी दिख रहा सुधार सोची समझी योजनाओं का परिणाम है।’ उन्होंने कहा,‘ कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत से लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय निजी परिवहन साधनों की ओर स्थानांतरित हो रहे हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो कुछ अच्छे अनुभव के लिए कार खरीदना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर में बाजार में पिछले साल के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, अप्रैल-जून की तिमाही पूरी तरह के बेकार गई। छाबा ने कहा, ‘‘यह सभी ‘सामरिक’ मांग है, लेकिन टिकाऊ मांग अर्थव्यवस्था पर निर्भर करेगी। वाहन उद्योग काफी हद तक अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। वाहन उद्योग अर्थव्यवस्था की मदद करता है और अर्थव्यवस्था वाहन उद्योग की मदद करती है।’’ उन्होंने कहा कि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में वाहन उद्योग की बिक्री अच्छी रहेगी, लेकिन पूरे साल के लिए उद्योग की बिक्री 23 से 25 प्रतिशत कम रहेगी। जनवरी से यह अर्थव्यवस्था की स्थिति तथा कोरोना वायरस के टीके से जुड़ी खबरों ओर संभवत: सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था और संभवत: वाहन उद्योग को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर निर्भर करेगी।’’ ऐसे में हमें देखना होगा कि जनवरी से उद्योग का प्रदर्शन कैसा रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा!
Next: पुंछ में पाक ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.