Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू न होने पर लोग नाराज
  • टिहरी

आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू न होने पर लोग नाराज

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जाखणीधार के लामरीधार में अधूरे पड़े 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण इस स्थान पर शुरू करवाने को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण 20 अप्रैल को बैठकर बेमियादी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 साल से अस्पताल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। लेकिन अब अस्पताल को दूसरे स्थान पर बनाने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू करना चिंता की बात है। गुरुवार को पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लामरीधार में अधूरे पड़े आयुष अस्पताल के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनवरी 2022 में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन सुरक्षा से लेकर अन्य कार्यो पर करीब चार करोड़ खर्च कर कार्य छोड़ दिया गया। पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि 2021-22 में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 करोड़ 70 लाख की धनराशि से अस्पताल स्वीकृत हुआ था। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी 2022 को अस्पताल के निर्माण कार्यों का वर्चुअली शुभारंभ किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव निपटने के कुछ समय बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। कहा कि अब स्थानीय विधायक के निर्देश पर लामरीधार के बजाए दूसरे स्थान पर अस्पताल निर्माण के लिए भूमि चयन किया जा रहा है। जिसके विरोध में 20 अप्रैल को लामरीधार में स्थानीय लोग बड़ी बैठक कर बेमियादी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान विक्रम उनाल, कांतिराम, दर्शन लाल, कीर्ति कुमाईं, कमल सिंह नेगी, अनार चंद कुमाईं, विक्रम राणा, महावीर रावत, मानवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेट्रो साइलेंसर और स्टंटबाजों पर अल्मोड़ा पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
Next: 29 को लगेगा रुद्रप्रयाग में पीएम राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला  

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.