Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आयुष अस्पताल अन्यत्र ले जाने का कड़ा विरोध
  • टिहरी

आयुष अस्पताल अन्यत्र ले जाने का कड़ा विरोध

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार में स्वीकृत और निर्माणाधीन आयुष अस्पताल को दूसरी जगह बनाने का स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लामरीधार में करीब 4 करोड़ रूपये सुरक्षा दीवार और अन्य कार्यों पर खर्च कर अब इसे राजनीतिक द्वेष के चलते दूसरी जगह बनाने की तैयारी चल रही है। इस मामले में ग्रामीण 28 अप्रैल को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को लामरीधार में पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयुष अस्पताल के लिए अपनी जमीन देने वालों सहित अन्य ग्रामीणों ने एक स्वर में शासन-प्रशासन के उस निर्णय का विरोध किया है, जिसमें अब अस्पताल को जगह कम होने के नाम पर अन्यत्र बनाने की तैयारी चल रही है। जबकि यहां पर करीब 4600 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी 2022 को अस्पताल का शिलान्यास किया था। लेकिन 4 करोड़ रुपये सुरक्षा दीवार के नाम पर खर्च करने के बाद दो साल से निर्माण बंद है। स्थानीय विधायक और कार्यदायी संस्था कोटी खास में करीब 50 करोड़ रूपये से अब इस अस्पताल को बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि 15 करोड़ में लामरीधार में यह अस्पताल अब तक बनकर तैयार हो जाता। इस बाबत ग्रामीणों ने एक संघर्ष समिति का गठन किया है।
समिति में मनवीर सिंह रावत अध्यक्ष, विक्रम उनाल सचिव, प्रेमचंद कुमाईं कोषाध्यक्ष, विजेंद्र कुमाईं प्रचार मंत्री, गबर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, रविंद्र नेगी व गोविंद नेगी प्रचार सचिव बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में अस्पताल लामरीधार में बनाने का प्रस्ताव पास किया। 28 अप्रैल को ग्रामीण गाजे-बाजों के साथ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र चौहान, कुशाल सिंह, दीपक, सुबोध, कमल, महावीर रावत, कांतिराम, दर्शन लाल, कीर्ति कुमाईं, तोता बिजल्वाण, अमीर चंद, विक्रम रावत, कुशपाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Next: एलयूसीसी धोखाधड़ी के आरोपियों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.