Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
  • देहरादून

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

देहरादून। देहरादून के बंजारावाला इलाके में शनिवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। द्वारिका एन्क्लेव में मोइन नामक युवक को घर के बाहर गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य युवक अभी भी फरार है।

घटना के संबंध में पुलिस ने आयुष सैनी, निवासी देहराखास पटेलनगर को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आयुष ने खुलासा किया कि मोइन को उसके गांव के दो युवकों, रोहन और युगांतर ने गोली मारी थी। पुलिस ने आयुष के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, मोइन पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। जांच में सामने आया है कि यह विवाद एक लड़की को लेकर था, जिसे लेकर आरोपियों और पीड़ित के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

घटना के बाद मोइन के जीजा साजिद मलिक ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं और लगातार दबिश दी जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आयुष को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी का सिलसिला जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालिका गृह की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दम, ममता और कविता बनीं टॉपर
Next: आयुष अस्पताल अन्यत्र ले जाने का कड़ा विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.