Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आत्महत्या के लिए पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक
  • हरिद्वार

आत्महत्या के लिए पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
default featured image

रुड़की।  राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज दल्लावाला का नाम बदलने के विरोध में शनिवार को दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के आदेश को वापस नहीं लेने पर आत्महत्या की धमकी दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व एसओ ने बमुश्किल युवकों को समझाया। तब जाकर युवक माने।
पिछली सरकार में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रस्ताव पर 2015 में खानपुर के दल्लावाला में राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। पिछले महीने सरकार ने कॉलेज का नाम बदलकर रानी धर्म कुंवर राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला खानपुर करने का आदेश जारी किया था। इसे गलत बताते हुए कुछ ग्रामीण पांच दिसंबर से कॉलेज परिसर में धरना दे रहे हैं। आरोप है कि करीब एक महीने के बाद भी शासन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। इससे नाराज मनोज कुमार व रामजस पास में ही बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए उन्होंने शासन प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। जानकारी मिलते ही शासन, प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने तुरंत तहसीलदार मुकेशचंद रमोला को मौके पर भेजा। उधर, सूचना मिलने पर एसओ खानपुर संजीव थपलियाल भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार व एसओ ने टंकी पर चढ़े युवकों से बात कर मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर युवक नीचे उतरने को तैयार हुए। तब जाकर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान कर राज्य में निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की
Next: नए साल के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 118 नए मामले आए

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

घर के अंदर नवविवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/12/2025 0
default featured image
  • हरिद्वार

निगम ने श्मशान घाट की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

RNS INDIA NEWS 07/12/2025 0
default featured image
  • हरिद्वार

तहसील दिवस में 21 समस्याएं दर्ज, 06 का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 02/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.