Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आर्य नाराज हैं ये बताया गृह मंत्री को
  • देहरादून

आर्य नाराज हैं ये बताया गृह मंत्री को

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
default featured image

देहरादून। सियासी गलियारों में बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मंत्री यशपाल से नाश्ते पर मुलाकात चर्चा में रही तो अब कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के दावे से एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। रावत के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर भी बात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते शनिवार सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचे और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। इस दौरान नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आर्य किसी विषय को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री आर्य ने साफ किया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके लिए कोई निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है।
अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के मीडिया में आए बयान से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम होने लगा है। मंत्री हरक सिंह ने दावा किया कि मंत्री आर्य के मसले पर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत की। शाह ने आर्य को याद भी किया है। रावत के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक से पहले आर्य से बातचीत की थी। हालांकि, आर्य की नाराजगी किस बात को लेकर है, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया। साथ ही कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और हम सभी साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों का धरना आज से
Next: फिर पकड़े गये आईपीएल के सटोरिये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.