Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आपदा प्रभावितों की सुध लेने की मांग
  • पौड़ी

आपदा प्रभावितों की सुध लेने की मांग

RNS INDIA NEWS 30/08/2023
rns featured image new

कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदेश सरकार से कोटद्वार विधान सभा के क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत करने व आपदा प्रभावितों की सुध लेने की मांग की है। इस संबध में समिति पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की नदियों में खनन नीति में किए गए बदलाव के अंतर्गत भारी मशीनें उतार दी गई। इन मशीनों की मदद से नदियों में खनन के नाम पर 20 फुट गड्ढे कर पुलों के पिलरों को क्षतिग्रस्त करने की नीव रख दी गई। इस कारण क्षेत्र के सभी पुलों के पिलरों के प्लेटफार्म खोखले हो चुके हैं और मालन नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। बाढ़ सुरक्षा कार्यों में कोताही बरतने के कारण नदियों का रूख गांवों की ओर हुआ और नदी नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इस कारण लोगों को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कोटद्वार विधान सभा के समस्त पुलों की अविलंब मरम्मत कराने और आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, प्रमोद रावत, सुभाष कुकरेती, ठाकुर सिंह, मेहरबान सिंह, सुरेश नेगी, मदन सिंह, बलवान सिंह और गोपाल सिंह सहि अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लैकलिस्ट फर्म देगी उत्तराखंड में रोजगार !
Next: वन गुर्जरों को दी आर्थिक सहायता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.