Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आप सोनिया गांधी की बी-टीम, कांग्रेस के साथ मिलकर कर रही काम : मीनाक्षी लेखी
  • राष्ट्रीय

आप सोनिया गांधी की बी-टीम, कांग्रेस के साथ मिलकर कर रही काम : मीनाक्षी लेखी

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की बी-टीम है और पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है। आप के पंजाब विधानसभा चुनाव लडऩे पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल के जरिए आप पंजाब को धोखा दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान पर भी निशाना साधा।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भगवंत मान सबसे बड़े झूठे हैं, क्या उन्हें पता है कि कांग्रेस ने आप को बनाने के लिए कितना पैसा खर्च किया है। आप सोनिया गांधी की बी-टीम है और कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप दिल्ली को धोखा दे रही है और दिल्ली मॉडल के जरिए वे अब पंजाब को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को धोखा देने और दिल्ली में 524 करोड़ रुपये के विज्ञापन लगाने के अलावा और क्या काम किया है?
भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पंजाब में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता प्रदेश के सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतरे 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पंजाब में रविवार दोपहर 3 बजे तक औसतन 49.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में सबसे अधिक 57.07 प्रतिशत मतदान मलेरकोटला में हुआ, जिसके बाद फाजिल्का (56.97 प्रतिशत) और मनसा (56.94 प्रतिशत) का स्थान रहा। साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 42 फीसदी के साथ औसत मतदान सबसे कम रहा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि शिरोमणि अकाली दल केवल 18 सीटें जीत सका थी। वहीं, आप 20 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम प्रसंग में की गई थी अशोक की हत्या, पत्नी सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के दोषी की फांसी पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.