Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आप नेता और उनके पार्टनरों से चार करोड़ की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

आप नेता और उनके पार्टनरों से चार करोड़ की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी और उनके पार्टनरों के साथ चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ज्वालापुर निवासी मां और बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मां और बेटों ने सम्पत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बेचने के लिए अनुबंध किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक होटल कारोबारी रवि बजाज पुत्र स्व. बृज किशोर बजाज निवासी गोविन्दपुरी कालोनी हरिद्वार, आप नेता संजय सैनी पुत्र स्व. रामानन्द सैनी निवासी न्यू हरिद्वार कालोनी, श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी विवेक विहार कालोनी रानीपुर मोड हरिद्वार ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने आर के एंक्लेव आर्य नगर ज्वालापुर निवासी सुनीता मनचन्दा पत्नी स्व. महेन्द्र कुमार, राहुल मनचन्दा और रोहित मनचन्दा पुत्रगण स्व. महेन्द्र कुमार से गुरुकुल कांगड़ी के पास स्थित भूमि का सौदा किया था। एक मई 2022 को हुए सौदे के बाद उन्होंने चार करोड़ रुपये मां और बेटों को बैंक के माध्यम से दिए थे। 25 फीसदी धनराशि देने के बाद कॉलोनी काटने और कॉलोनी के लिये रोड बनाने के लिए उन्हें 14 जून को कब्जा दिया गया था।
शिकायत में बताया कि कॉलोनी काटने के लिए नक्शा एचआरडीए में आरोपी मां और बेटों के नाम से जमा किया गया था, जो स्वीकृत हो चुका है। आरोप लगाया कि नक्शा पास होने और इस दौरान जमीन के सर्किल रेट बढ़ गए। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने एक अन्य पक्ष को सम्पत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बेचने के लिए अनुबंध कर दिया। जब अनुबंध की जानकारी मां और बेटों से ली गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने दिए हुए रुपये भूल जाने की धमकी भी दी। आरोपियों ने बीते बुधवार को ही रजिस्टर्ड इकरारनामा यूपी मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला, देहरादून निवासी एक युवती और एक युवक के नाम किया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने पकड़ी कल्वर्ट में छिपाई 17 पेटी शराब
Next: पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचा‌रियों ने निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.