Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आप कार्यकर्ताओं ने की पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
  • हरिद्वार

आप कार्यकर्ताओं ने की पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर विरोध प्रकट करते हुए सरकार से बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की। आप प्रवक्ता एवं हरिद्वार विधानसभा मीडिया प्रभारी सचिन बेदी एडवोकेट ने कहा कि कोरोना की मार झेलते हुए लोगों को एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। लोग कोरोना के साथ महंगाई से भी जूझ रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का बुरा हाल है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व तमाम जरूरी चीजों के दाम लगातार बढऩे से आमजन की कमर टूट गयी है। लेकिन सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय रोजाना पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता का दम निकालने पर आमादा है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का असर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से खाने-पीने की वस्तुओं दाम पर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने के बावजूद भी पेट्रोल एवं डीजल के दामों में प्रतिदिन वृद्धि की जा रही हैं। वरिष्ठ आप नेता नवीन कौशिक ने मूल्यवृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को मूल्यवृद्धि पर जल्द रोक लगानी चाहिए। जिससे जरूरी वस्तुओं के दामों को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मूल्यवृद्धि वापस नहीं लेती है तो कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हो रहा है। प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार महंगाई रोकने में भी नाकामयाब साबित हो रही है। कोरोना काल में बेरोजगारी के साथ महंगाई बढऩे से जनता दोहरी मार झेल रही है। जनता को राहत देने के बजाए सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। डा.हरवेंद्र त्यागी, वरिष्ठ रणधीर सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र बिरला, विकास भारती, अरुण कुमार, रोहित पेवल, विकास बेनीवाल, ममता सिंह, मीनाक्षी, हिना आदि ने भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों के उत्पात से काश्तकार परेशान
Next: युवक ने किया जहर का सेवन, हायर सेंटर रेफर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.